• Sat. Mar 7th, 2026

तेहरान: भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से किया देश छोड़ने का आग्रह

तेहरान: भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से किया देश छोड़ने का आग्रह
iranतेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने का आग्रह किया है। इसके लिए वाणिज्यिक उड़ानों सहित किसी भी परिवहन साधन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। दूतावास ने इस वर्ष 14 जनवरी की अपनी सलाह को दोहराते हुए कहा है कि सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों से बचना चाहिए।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने और मीडिया की खबरों पर नज़र रखने को कहा गया है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से पासपोर्ट और पहचान पत्र सहित अपने यात्रा और आव्रजन दस्तावेजों को अपने पास रखने का भी अनुरोध किया है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर + 98 912 810 9115; +98 912 810 9109; +98 912 810 9102 और +98 993 217 9359 भी जारी किए हैं। दूतावास से cons.tehran@mea.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।
================================================Courtesy===========================================
तेहरान: भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से किया देश छोड़ने का आग्रह
iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *