असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल से उड़ानों का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ
assam,guvahatiairportअसम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल से उड़ानों का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ
असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नया एकीकृत टर्मिनल आज से चालू हो गया है। यह राज्य के विमानन बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है।
इस एकीकृत टर्मिनल से यात्रियों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ ही समग्र परिचालन दक्षता में सुधार होने की उम्मीद है।
टर्मिनल को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें उन्नत सुरक्षा प्रणाली, सुगम यात्री आवागमन और आधुनिक बुनियादी ढांचा शामिल है। टर्मिनल का उद्घाटन 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
====================================================Courtesy============================================
असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल से उड़ानों का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ
assam,guvahatiairport
