प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में व्यापारिक नेताओं के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की
narendramodi,IndiaAiImpactSummit,newdelhiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में व्यापारिक नेताओं के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शाम इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में व्यापार जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि व्यापार जगत के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक के सम्मेलन में एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार जगत के विभिन्न हितधारक एक साथ आए। उन्होंने इस दौरान हुई चर्चाओं को ज्ञानवर्धक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें जिम्मेदारी के साथ एआई के विस्तार, वैश्विक सहयोग की मजबूती और विकास के अवसरों को खोलने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव प्रगति और सतत विकास के लिए एआई का उपयोग करने की साझा प्रतिबद्धता को देखकर खुशी हुई।
================================================Courtesy===============================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में व्यापारिक नेताओं के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की
narendramodi,IndiaAiImpactSummit,newdelhi
