• Sat. Mar 7th, 2026

अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना

अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना
akshardhammandirindore,jagdishdevdaभोपाल : शनिवार, फरवरी 7, 2026

उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने इंदौर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में स्वामीनारायण की आरती कर नागरिकों के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर इंदौर अतिसुंदर रूप में निर्मित हुआ है। मंदिर में आकर अत्यंत आत्मिक शांति मिली है। मंदिर से बड़ी संख्या में भक्त जुड़कर सफलतम जीवन की कामना करते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि यहां पहुंचकर स्वामीनारायण के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

पूर्व सांसद श्री कृष्णमुरारी मोघे ने भी स्वामीनारायण भगवान की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों को मंदिर समिति के सेवादारों ने शॉल, श्रीफल एवं साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर श्री जे.पी. मूलचंदानी, श्री नीलेंद्र अजमेरा, श्री राकेश अजमेरा, श्री रमेश भाई पटेल, श्री गिरीश नीमा सहित सेवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
====================================================================================================
अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना
akshardhammandirindore,jagdishdevda

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *