भारत सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन के बीच समझौते से समृद्धि के द्वार खुलेंगे: पीएम मोदी
narendramodi,nagalandभारत सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन के बीच समझौते से समृद्धि के द्वार खुलेंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते से अवसरों और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह की सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि इस समझौते से पूर्वी नागालैंड के विकास की गति में और तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि यह समझौता पूर्वोत्तर में शांति, प्रगति और समावेशी विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गृह मंत्री ने इस समझौते को सभी विवादित मुद्दों को सुलझाकर शांतिपूर्ण और समृद्ध पूर्वोत्तर के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
=====================================================Courtesy===============================================
भारत सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन के बीच समझौते से समृद्धि के द्वार खुलेंगे: पीएम मोदी
narendramodi,nagaland
