ईशा सिंह और भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीते
eashasinghईशा सिंह और भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीते
ईशा सिंह ने एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। नई दिल्ली में आज फाइनल में उन्होंने चेंग येन-चिंग और यू ऐ-वेन को हराया। ईशा ने फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दो सौ उनतालीस दशमलव आठ अंक हासिल किए और अपना दूसरा सीनियर एशियाई चैंपियनशिप स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चेंग येन-चिंग ने 235.4 अंक के साथ रजत और यू ऐ-वेन ने 217.7 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, ईशा, मनु भाकर और सुरुचि सिंह ने महिला टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। वियतनाम ने रजत और चीनी ताइपे ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
====================================================Courtesy========================================
ईशा सिंह और भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीते
eashasingh
