• Sat. Mar 7th, 2026

ग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमरीका के बीच कोई समझौता नहीं: डेनमार्क पीएम

ग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमरीका के बीच कोई समझौता नहीं: डेनमार्क पीएम
greenland,nato,america,denmarkग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमरीका के बीच कोई समझौता नहीं: डेनमार्क पीएम
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने इस बात से इनकार किया है कि ग्रीनलैंड मुद्दे पर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नाटो और अमरीका के बीच कोई समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने यह बात तब कही जब उनसे दावोस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस दावे के बारे में पूछा गया कि उन्होंने ग्रीनलैंड पर नाटो के साथ एक समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि मूल रूप से, एक राज्य संप्रभु होता है, उसकी सीमाओं का सम्मान और लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का भी सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन कल ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन के साथ फ्रांस पहुंचीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर अमरीका के साथ बढ़ते तनाव पूरे यूरोप के लिए एक रणनीतिक चेतावनी है, साथ ही उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फ्रांस की एकजुटता को भी दोहराया।

दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, ग्रीनलैंड, डेनमार्क साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वशासित क्षेत्र है, जहां कोपेनहेगन रक्षा और विदेश नीति पर नियंत्रण रखता है। 2025 में सत्ता में लौटने के बाद से, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बार-बार ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसे यूरोप ने अस्वीकार कर दिया है।
================================================Courtesy===================================================
ग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमरीका के बीच कोई समझौता नहीं: डेनमार्क पीएम
greenland,nato,america,denmark

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *