पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार
ajitpawar,ajitpawarplanecrash,baramati,planeaccidentपुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार आज पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बेटे पर्थ पवार और जय पवार ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।पवार परिवार के सदस्य, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्रिमंडल के गणमान्य सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री के निधन के बाद सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। कल तक सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और राज्य में सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का कल सुबह बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया था।
===============================================Courtesy=========================================================
पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार
ajitpawar,ajitpawarplanecrash,baramati,planeaccident
