• Sat. Mar 7th, 2026

अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है बांग्लादेश: शेख हसीना

अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है बांग्लादेश: शेख हसीना
shekhhaseenaअराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है बांग्लादेश: शेख हसीना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि बांग्लादेश अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है। पूरे देश में भीड़ की हिंसा और उग्रवाद की समस्या है। नई दिल्ली में कल शाम पत्रकार वार्ता के दौरान ऑडियो संदेश में शेख हसीना ने कहा कि वर्तमान समय में बांग्लादेश अपने इतिहास के सबसे खतरनाक दौर में है।

उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए लोकतंत्र बहाल करने, हिंसा और अराजकता समाप्त करने, और जन सेवाओं को सुचारू करने की मांग की। उन्‍होंने धार्मिक अल्पसंख्यकों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विपक्षी दलों को डराने-धमकाना बंद करने की मांग की।

उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र से पिछले वर्ष की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने बांग्लादेश के नागरिकों से लोकतंत्र बहाल करने के लिए जन समर्थन की अपील की।
====================================================Courtesy=============================================
अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है बांग्लादेश: शेख हसीना
shekhhaseena

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *