• Sat. Mar 7th, 2026

ईयू की उपाध्यक्ष कया कलास भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं

ईयू की उपाध्यक्ष कया कलास भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं
EUईयू की उपाध्यक्ष कया कलास भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं
यूरोपीय आयोग की उपाध्‍यक्ष और यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति प्रमुख कया कलास भारत की आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह दिल्‍ली पहुंची। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि सुश्री कलास की यात्रा भारत और यूरोपीय संघ की कार्यनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने का अवसर है। उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच उच्‍चस्‍तरीय नियमित सम्‍पर्क स्‍थापित होगा।

सुश्री कया कलास की यह यात्रा, यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लियन और यूरोपीय परिषद की अध्‍यक्ष एंतोनियों कोस्‍ता की भारत यात्रा से पहले हो रही है। सुश्री उर्सुला फॉन डेर और एंतोनियो कोस्‍ता सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। वे इस महीने की 27 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्‍मेलन की सह-अध्‍यक्षता भी करेंगे।
==================================================Courtesy======================================
ईयू की उपाध्यक्ष कया कलास भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं
EU

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *