• Sat. Mar 7th, 2026

भारत का पुनर्निर्माण देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी आवश्यक: गृह मंत्री अमित शाह

भारत का पुनर्निर्माण देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी आवश्यक: गृह मंत्री अमित शाह
shriramsharma,gayatriparivar,haridwar,amitshahभारत का पुनर्निर्माण देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी आवश्यक: गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत का पुनर्निर्माण देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी आवश्यक है। उत्तराखंड के हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में श्री शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंदो और पंडित श्रीराम शर्मा ने यह विश्वास व्यक्त किया था कि जब भारत अपनी पूर्ण आध्यात्मिक और बौद्धिक शक्ति के साथ जागृत होगा, तो वह पूरे विश्व और ब्रह्मांड को प्रकाशित करेगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और देश के इतिहास को समझते हैं, वे दृढ़ता से मानते हैं कि विश्व की समस्याओं का समाधान भारत की प्राचीन परंपराओं में निहित है।

गृह मंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक पवित्र कुंभ क्षेत्र है, जिसे सात ऋषियों की तपो भूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिव्य भूमि पर संतों ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति से लाखों लोगों को आध्यात्मिकता के मार्ग पर अग्रसर किया है।

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नए रूप में पुनर्जीवित कर रहा है।
================================================Courtesy===================================
भारत का पुनर्निर्माण देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी आवश्यक: गृह मंत्री अमित शाह
shriramsharma,gayatriparivar,haridwar,amitshah

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *