• Sun. Mar 8th, 2026

आईएनएस खंजर ने यंगून, म्यांमार की यात्रा की

20 AUG 2018
भारतीय नौसेना का मिसाइल लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस खंजर तीन दिनों की सद्भावना यात्रा (18 से 20 अगस्त, 2018) पर यंगून, म्यांमार पहुंचा। यंगून में आगमन के पश्चात कमांडिंग अधिकारी ने फर्स्ट फ्लीट के फ्लीट कमांडर कैप्टेन टेट लुविन रन तथा म्यांमार में भारत के राजदूत श्री विक्रम मिश्री से मुलाकात की। भारतीय नौसेना और म्यांमार नौसेना के कर्मियों ने पार-यात्रा कार्यक्रम पूरा किया। दोनों ही नौसेना के कर्मियों के लिए एक संयुक्त योग सत्र का आयोजन किया गया।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *