• Sat. Mar 7th, 2026

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी की आलोचना की

(Courtesy)
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी की आलोचना की
greenland,trump,america,keerstarmar,britishprimeministerब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी की आलोचना की
Mumbai: United Kingdom Prime Minister Keir Starmer addresses a joint press meet in Mumbai on Thursday, October 9, 2025. (Photo: IANS/Video Grab)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर सहयोगी देशों पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि धमकी देना पूरी तरह से गलत है और व्यापार संघर्ष किसी के हित में नहीं है। लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में श्री स्टारमर ने कहा कि ब्रिटेन आर्कटिक द्वीप के भविष्य का फैसला करने के ग्रीनलैंड और डेनमार्क के मौलिक अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूरोप, नाटो और अमरीका में सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करेगा और बातचीत जारी रखेगा।

पिछले शनिवार को श्री ट्रम्प ने कहा कि वह ब्रिटेन सहित आठ यूरोपीय देशों से प्राप्त वस्तुओं पर फरवरी से 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि ये टैरिफ पिछले सप्ताह यूरोपीय देशों के ग्रीनलैंड में प्रतीकात्मक संख्या में सैनिकों की तैनाती के प्रतिशोध में लगाए गए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि रूस और चीन नाटो सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर सकते हैं।
===============================================Courtesy===========================================
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी की आलोचना की
greenland,trump,america,keerstarmar,britishprimeminister

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *