• Sat. Mar 7th, 2026

इंडोनेशिया के गाँधीवादी विचारक श्री उदयना ने सामाजिक न्याय मंत्री से भेंट की

इंडोनेशिया के गाँधीवादी विचारक श्री उदयना ने सामाजिक न्याय मंत्री से भेंट की
narayansinghkushwah,udayanajiभोपाल : गुरूवार, जनवरी 15, 2026

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर इंडोनेशिया से पधारे पद्मश्री श्री अगुस इंद्र उदयना ने सौजन्य भेंट की।

श्री अगुस इंद्र उदयना विश्व पटल पर गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वे समकालीन सामाजिक चुनौतियों से जुड़े गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ महात्मा गांधी के लेखों का इंडोनेशियाई भाषा में अनुवाद भी कर रहे हैं, जो भारत–इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और वैचारिक संबंधों को और सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर इंडोनेशिया से पधारी श्रीमती नोवी इंद्रायणी एवं श्रीमती चाहया मेन लाइट भी उपस्थित रहीं।
================================================================================================
इंडोनेशिया के गाँधीवादी विचारक श्री उदयना ने सामाजिक न्याय मंत्री से भेंट की
narayansinghkushwah,udayanaji

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *