• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीका ने प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न करने पर ईरान को हर संभव कार्रवाई की चेतावनी दी

(Courtesy)
अमरीका ने प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न करने पर ईरान को हर संभव कार्रवाई की चेतावनी दी
america,iranअमरीका ने प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न करने पर ईरान को हर संभव कार्रवाई की चेतावनी दी
अमरीका ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह प्रदर्शनकारियों पर हो रही हिंसक कार्रवाई को रोकने के लिए हर संभव उपाय पर विचार कर रहा है। कल रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र में, अमरीका के प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज़ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनकारियों की हत्या रोकने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। ईरान के उप स्थायी प्रतिनिधि गुलाम हुसैन दर्ज़ी ने कहा कि अमरीका द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई का निर्णायक, उचित और कानूनी जवाब दिया जाएगा।

इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमरीका के दबाव के बाद ईरान ने संकेत दिया है कि वह प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की कार्रवाई रोक रहा है। परिषद को जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव मार्था पोबी ने कहा कि मुद्रास्फीति और रियाल के गिरते मूल्य के कारण यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है, हालाकिं यह पिछले सप्ताह की तुलना में कम हुआ है। रूस और चीन ने ईरान का समर्थन करते हुए अमेरिका की तनाव बढ़ाने के लिए आलोचना की और चेतावनी दी कि कोई भी सैन्य कार्रवाई क्षेत्र को अस्थिर कर देगी।
============================================Courtesy=============================================
अमरीका ने प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न करने पर ईरान को हर संभव कार्रवाई की चेतावनी दी
america,iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *