(Courtesy)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरान की स्थिति पर जानकारी के लिए करेगी बैठक
UN,unitednation,iranसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरान की स्थिति पर जानकारी के लिए करेगी बैठक
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज ईरान की मौजूदा स्थिति पर बैठक होगी। ईरान में देशव्यापी प्रदर्शनों और अधिकारियों की हिंसक कार्रवाई के बाद से तनाव अभी भी बना हुआ है। ईरान द्वारा रात्रि में करीब पांच घंटे के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है। हवाई क्षेत्र बंद होने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा या उड़ानें रद्द करनी पड़ी। हवाई क्षेत्र आज सुबह फिर से खोले जाने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो गईं।
इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान में प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम हो रही है और उन्हें लगता है कि बड़े पैमाने पर फांसी की कोई योजना नहीं है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने कहा था कि प्रर्दशनकारियों को फांसी देने की कोई योजना नहीं है। ईरान की सरकारी मीडिया ने आज बताया कि कराज शहर में प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय व्यक्ति को मौत की सजा नहीं दी जाएगी।
डॉनल्ड ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में हजारों लोगों के मारे जाने की खबरों के बीच अमरीका के संभावित हस्तक्षेप की चेतावनी दी है। हालांकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची के साथ फोन पर बातचीत में संवाद और संयम बरतने का आग्रह किया।
====================================================Courtesy======================================
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरान की स्थिति पर जानकारी के लिए करेगी बैठक
UN,unitednation,iran
