• Fri. Apr 26th, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन

August 16 August 2018
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और 11 जून 2018 से एम्स में भर्ती थे। अटलबिहारी बाजपेयी 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जन्मे थे। 1942 में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भागीदारी की और गिरफ्तारी देकर जेल गए थे। देश की आजादी के बाद 1951 में जनसंघ से जुड़े और 1957 में पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए। 1962 में राज्यसभा सदस्य के रूप में सांसद बने और 1968 में वे जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने पर वे 1975 में जेल भी गए थे। इसके बाद चुनी गई सरकार में 1977 में विदेश मंत्री के रूप में काम किया। 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी बनी तो अटलजी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके बाद वे 1996 की 13 दिन की केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री रहे और 1998 में 13 महीने की सरकार के प्रधानमंत्री बनाए गए। 13 महीन के प्रधानमंत्रित्व काल में उन्होंने पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट कर भारत की ताकत को यूरोपीय देशों के सामने साबित किया।
अटल बिहारी बाजपेयी ने 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच बस सेवा शुरू कराई और कारगिल युद्ध में जीत दर्ज कराई। 2015 में अटलजी को भारत रत्न दिया गया।
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.