• Sat. Mar 7th, 2026

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु

(Courtesy)
इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु
pvsindhu,indiaopenbadmintantournamentइंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु आज से शुरू हो रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। सिंधु, चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। सिंधु हाल ही में मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। मालविका बंसोड और तन्वी शर्मा भी महिला सिंगल्‍स में अपनी चुनौती रखेंगी।

महिला डबल्‍स में, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी।

पुरुष सिंगल्‍स में, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पहले दौर में आमने-सामने होंगे। पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और एच.एस. प्रणॉय भी टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

पुरुष युगल में, विश्व नंबर 3 जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 2022 में जीता खिताब फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे, जबकि एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन भी मजबूत खेल प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

मिक्‍सड डबल्‍स में, तनीशा क्रस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भाग लेगी।
===================================================Courtesy===========================================
इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु
pvsindhu,indiaopenbadmintantournament

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *