प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता और संगीतकार प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
prashandtamangप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता और संगीतकार प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता और संगीतकार प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने श्री तमांग की पत्नी श्रीमती मार्था अले तमांग को संबोधित शोक संदेश में कहा कि प्रशांत तमांग ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्हें दृढ़ संकल्प और अपार प्रतिभा का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री तमांग का जीवन और उपलब्धियां अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रशांत तमांग की जीवन कहानी युवाओं को अपने सपनों पर विश्वास करने और उन्हें साकार करने के लिए परिश्रम करने के लिए भी प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि श्री तमांग के परिवार और उनके प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी 43 वर्षीय प्रशांत तमांग का रविवार को दिल्ली स्थित उनके घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
=============================================Courtesy===================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता और संगीतकार प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
prashandtamang
