• Fri. Apr 26th, 2024

१४ साल की अंजलि किडनी,लिवर,आँखे दे गयी (विश्व अंग दान दिवस आज )

इंदौर , सड़क हादसे का शिकार हुई हरदा ,मध्यप्रदेश की १४ साल की अंजलि पिता संतोष तलरेजा अंगदान की एक नयी मिसाल कायम कर गयी |
अंजलि तलरेजा को एक्सीडेंट में घायल होने के बाद होश नहीं आया | वह ब्रेन डेथ अवस्था में पहुँच गयी | इसके बाद माता पिता ने साहसिक फैसला लेते हुए परिजन ने अंगदान की इच्छा जताई | रविवार को ही शहर में ३४ वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और तीन मरीजों को लिवर और किडनिया लगाई गई | आई बैंक को आँखे दान की गयी |
संभवतः यह दूसरी बार है ,जब इस उम्र में किसी के अंगदान किये गए हो |
९ अगस्त को हरदा में स्कूटी से जाते समय एक बस से अंजलि का एक्सीडेंट हो गया था |
शाम ६ बजे पहला ग्रीन कोर्रिडोरे बनाया गया | ६ बजकर १० मिनिट पर दूसरा कोर्रिडोरे बनाया गया |

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.