• Sat. Mar 7th, 2026

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की

(Courtesy)
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की
CBSEसीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा संबंधी तनाव से निपटने के लिए विद्यार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की है। कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क परामर्श इस वर्ष पहली जून तक जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना है। सीबीएसई की परीक्षाएं इस वर्ष 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 1800118004 पर हिंदी और अंग्रेजी में 24 घंटे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा तनावमुक्त तैयारी, प्रभावी समय और तनाव प्रबंधन, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर और सीबीएसई से संबंधित महत्वपूर्ण संपर्क के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस सेवा के अंतर्गत विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं, विशेष शिक्षकों और योग्य मनोवैज्ञानिकों सहित 73 प्रशिक्षित पेशेवर सहायता प्रदान करेंगे। इनमें से 61 परामर्शदाता भारत में हैं। 12 परामर्शदाता नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में हैं।
===================================================Courtesy====================================
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की
CBSE

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *