केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास-शांति विधेयक को मोदी सरकार का बड़ा विज्ञान सुधार बताया
jitendrasingh,atomicenergyकेंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास-शांति विधेयक को मोदी सरकार का बड़ा विज्ञान सुधार बताया
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को बदलने के लिए परमाणु ऊर्जा का सतत दोहन और विकास-शांति विधेयक को नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे बड़े विज्ञान सुधारों में से एक बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता लगभग 4 दशमलव 4 गीगावाट से बढ़कर आज लगभग 8 दशमलव 7 गीगावाट हो गई है। उन्होंने कहा कि शांति विधेयक भारत के परमाणु क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार है, जो सुरक्षा, संप्रभुता और जनहित के मानकों को बरकरार रखते हुए शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सतत ऊर्जा के लिए इसकी क्षमता को सामने रखता है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में विज्ञान, नवाचार और उद्यमिता वाले साहसिक, संरचनात्मक सुधारों पर जोर दिया गया है। उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम और डेटा-आधारित अर्थव्यवस्था की मांगों पर उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा निरंतर, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के लिए अपरिहार्य है।
========================================================Courtesy============================
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास-शांति विधेयक को मोदी सरकार का बड़ा विज्ञान सुधार बताया
jitendrasingh,atomicenergy
