प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
narendramodi,assamप्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस टर्मिनल भवन को प्रतिवर्ष एक करोड तीस लाख यात्रियों को संभालने के लिए तैयार किया गया है। यह टर्मिनल भवन असम की जैव-विविधता और सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित है। इसकी मुख्य विषय-वस्तु बांस-बगीचा रखी गई है।
प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में कहा कि पिछले 11 वर्ष के दौरान करोडों रुपये की बुनियादी ढांचे की कई बड़ी परियोजनाएं शुरू और पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी के अंतर्गत असम को प्राथमिकता देती है और यह राज्य विकसित भारत का वाहक बनेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है और यह असम सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का उत्सव है। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में असम में विकास, विशाल ब्रह्मपुत्र नदी की तरह निरंतर प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई राज्य का गौरव थे और उनकी प्रतिमा, पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
श्री मोदी ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास कभी भी कांग्रेस के एजेंडे का हिस्सा नहीं था।
इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हवाई अड्डे के टर्मिनल का उद्घाटन एक ऐतिहासिक कदम है। श्री सरमा ने कहा कि यह हवाई अड्डा पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में आवाजाही, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री ने एक रोड शो किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की।
श्री मोदी कल ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर 25 स्कूली छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। वे नवनिर्मित शहीद स्मारक क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसे असम आंदोलन के 860 शहीदों की स्मृति में बनाया गया है। प्रधानमंत्री 12 हजार करोड रुपये की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे। वे नामरूप में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री आज दो दिन की असम यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे।
==========================================================Courtesy=======================================
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
narendramodi,assam
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
