प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
narendramodi,narendramodiinwestbengal,nadia,nadiadistrictnewsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 3200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। श्री मोदी का हेलिकॉप्टर और कम दृश्यता के कारण नदिया जिले के राणाघाट में ताहिरपुर में उतर नहीं पाया, इसलिए उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में सम्पर्क बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है जिसकी काफी लम्बे समय से उपेक्षा की जा रही थी।
प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के लगभग 67 किलोमीटर लंबे बरजागुली-कृष्णनगर खंड के चार लेन के निर्माण का उद्घाटन किया। उन्होंने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में 17 किलोमीटर से अधिक लंबे बारासात-बरजागुली खंड के चार लेन के निर्माण की आधारशिला भी रखी।
ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क का काम करेंगी। इनसे यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम हो जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही तेज और सुगम हो जाएगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा और पूरे क्षेत्र में पर्यटन के विकास को गति मिलेगी।
======================================================Courtesy=======================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
narendramodi,narendramodiinwestbengal,nadia,nadiadistrictnews
