• Sun. Mar 8th, 2026

राज्यपाल श्री पटेल ने किया एम्स का भ्रमण

राज्यपाल श्री पटेल ने किया एम्स का भ्रमण
aimsव्यवस्थाओं की जानकारी ली, रोगियों की कुशल क्षेम पूछी

भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 16, 2025

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भ्रमण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर कुशल क्षेम जाना। राज्यपाल श्री पटेल ने एम्स परिसर में स्वयं द्वारा पूर्व में रोपे गए पीपल के पेड़ के विकास पर हर्ष व्यक्त कर पौधे को पानी भी दिया।

राज्यपाल श्री पटेल ने वर्ष 2022 में एम्स परिसर में पीपल का पौधा लगाया था। एम्स भ्रमण के दौरान वे हमेशा पौधे के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त करते रहे। हैं। पौधे को पानी भी देते रहे हैं।
==================================================================
राज्यपाल श्री पटेल ने किया एम्स का भ्रमण
aims

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *