लोकसभा में पेश किया गया विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025
educationलोकसभा में पेश किया गया विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025
लोकसभा में कल विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 पेश किया गया। इसे आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी को भेज दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस विधेयक को पेश किया। हालांकि, विपक्षी दलों ने विधेयक पेश करने का विरोध किया।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में कई सांसदों ने विधेयक पर व्यापक विचार-विमर्श पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापक विचार-विमर्श के लिए विधेयक को जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखा है। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने अध्यक्ष से समिति के गठन के लिए सदस्यों की नियुक्ति का अनुरोध किया। विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का उद्देश्य विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को शिक्षण, अधिगम, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है।
==================================================Courtesy========================================
लोकसभा में पेश किया गया विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025
education
