• Sat. Mar 7th, 2026

सांसद तेजस्वी सूर्या ने न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की

सांसद तेजस्वी सूर्या ने न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की
GRswaminathan,tejasvisuryaसांसद तेजस्वी सूर्या ने न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की
भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए द्रविड मुनेत्र कझगम- डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। उन्‍होंने इसे महाभियोग का दुरुपयोग और देश की न्यायपालिका पर हमला बताया।

लोकसभा में आज श्री सूर्या ने कहा कि यह हिंदू विरोधी भावना को दर्शाने के साथ न्यायपालिका की स्वतंत्रता का भी अपमान है। श्री सूर्या ने प्रस्ताव वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला किया था।

उन्होंने कहा कि महाभियोग प्रस्ताव को तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। श्री सूर्या ने कहा देश को डीएमके और कांग्रेस पार्टी के इस हिंदू विरोधी और न्यायपालिका विरोधी कृत्य पर ध्यान देना चाहिए।

डीएमके और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने कल लोकसभा अध्यक्ष को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव मदुरै के तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिकई दीपम दीपक प्रज्वलित करने के मुद्दे पर उनके फैसले के खिलाफ था।
==============================================Courtesy=====================================
सांसद तेजस्वी सूर्या ने न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के विरूद्ध महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए डीएमके सहित विपक्ष की कड़ी आलोचना की
GRswaminathan,tejasvisurya

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *