• Sat. Mar 7th, 2026

फेक न्‍यूज लोकतंत्र के लिए खतरा हैं: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

फेक न्‍यूज लोकतंत्र के लिए खतरा हैं: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव
ashvanivaishnav,fakenewsफेक न्‍यूज लोकतंत्र के लिए खतरा हैं: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फेक न्‍यूज लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया, भ्रामक खबरों और एआई जनित डीप फेक पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई जनित डीप फेक की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक नया मसौदा नियम प्रकाशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार और भारतीय प्रेस परिषद दोनों ही किसी भी टीवी चैनल या समाचार पत्र के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फर्जी खबरों या फर्जी बयानों का सक्रिय रूप से विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार और समाज की जिम्मेदारी है कि वे सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करें कि समाज में विश्वास बना रहे और उसे और मजबूत किया जाए।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश में एक नई क्रांति ला दी है और देश इसके सकारात्मक प्रभाव देख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन मनी गेमिंग को नियंत्रित करने के लिए बहुत ही सख्त कानून बनाया है जिससे देश भर के करोड़ों परिवारों को लाभ हो रहा है।
=================================================Courtesy==============================
फेक न्‍यूज लोकतंत्र के लिए खतरा हैं: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव
ashvanivaishnav,fakenews

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *