• Fri. May 3rd, 2024

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास का सपना संवारा मुख्यमंत्री के स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत होगा- सुरेन्द्रनाथ सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के कार्यकर्ताओं की बैठक आज मध्य क्षेत्र के विधायक व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह के निवास पर संपन्न हुई।
बैठक में  सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान का अमेरिका से स्वदेश लौटने पर 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे स्टेट हैंगर भोपाल में भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत समारोह में भोपाल जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बैठक में बताया कि कांग्रेस ने दस वर्षों में सड़कों की पहचान गढ्ढों के रूप में आने वाली सरकार के लिए विरासत के रूप में सौंपी थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश के रूप में संवारने का उपक्रम आरंभ किया। प्रदेश के विकास का सपना संवारा और कुछ सड़के गुणवत्ता में किसी भी विश्व स्तरीय सड़कों से उत्कृष्ट बनायी। कांग्रेस तो ऐसा करना स्वप्न में भी गंवारा नहीं कर सकी। ऐसे में प्रदेश के गौरव की बात करने से प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता स्पंदित होती है। प्रदेश के विकास की बात करना देश के स्वाभिमान की बात है। कांग्रेस यदि इसे गंवारा नहीं करती तो यह कांग्रेस की हीनग्रंथि का ही परिचायक है।
इस अवसर पर सांसद व भोपाल जिला प्रभारी श्री रोडमल नागर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्री आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, बीडीए अध्यक्ष श्री ओम यादव, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री चेतन सिंह, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री लिलि अग्रवाल, श्री विकास विरानी, श्री अशोक सैनी, श्री आरके बघेल, श्री केवल मिश्रा, श्री सुमीत पचैरी, श्री रामबंसल, श्री सुधीर जाचक, श्री बसंत गुप्ता, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री सुनील पाण्डे, श्री आशुतोष तिवारी, श्रीमती मालती राय, श्री वैभव पवार, श्री अंशुल तिवारी, श्री अश्विनी राय, श्री अजय शर्मा, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री संतोष मीणा, श्री करतारसिंह तोमर, श्री महेश जोशी, श्री महेश शर्मा, श्रीमती उषा चतुर्वेदी, श्रीमती भारती अग्रवाल, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती वंदना जाचक, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री किशन सूर्यवंशी सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, कार्यकर्ता मौजूद थे।
उक्त अवसर पर की जानकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.