• Sat. Mar 7th, 2026

पर्यूषण पर्व अनंत ज्योति का साक्षात्कार : चौहान

23/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने पर्यूषण पर्व के अवसर पर जन जन के मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व अनंत ज्योति से आत्म साक्षात्कार का अवसर है। साधना करके हम मानवीय विकृतियों से निवृत्ति की दिशा में कदम बढ़ाते है और विश्व बंधुत्व की कामना को साकार करने के साथ अनंत ज्योति से साक्षात्कार करने की दिशा में पग बढ़ाते है।
उन्होंने कहा कि यदि पर्वों को लौकिक और लोकोत्तर माने तो पर्यूषण पर्व हमें अनंत ज्योतिर्मय से मिलने की प्रेरणा देता है। पर्यूषण पर्व यथार्थ में लोकोत्तर पर्व है। इसकी सफलता से ही मानव महामानव की क्षमता अर्जित करता है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *