• Wed. Apr 24th, 2024

तस्करों द्वारा विदेश भेजी गयी बहुमूल्य पुरातत्व सामग्री भारत वापसी एनडीए की उपलब्धि : शर्मा

22/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कमलेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की महत्वपूर्ण कड़ियां जोड़ने वाली बहुमूल्य पुरातत्व सामग्री को भारत लाने के लिए केन्द्र की एनडीए सरकार ने कूटनीतिक चैनलों से जो प्रयास किए उसमें आंशिक सफलता मिलना शुरू हो गया है। चौबीस प्रतिमाएं विदेशों से वापस भारत आ चुकी है। यह केन्द्र सरकार की वास्तव में एक उपलब्धि है। इसमें से 16 प्रतिमाएं अमेरिका से, पांच आस्टेªलिया और शेष कनाडा, जर्मनी और फ्रांस से लौटा दी गयी है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका से वापस लायी गयी मूर्तियों का चैल वंशकालीन श्रीदेवी की प्रतिमां और बाहुबली की प्रतिमा भी शामिल है। गणेश और पार्वती की कांस्य प्रतिमा भी वापस लायी जा चुकी है। पुरातनकालीन 13 प्रतिमाएं अभी भी वापस लायी जाना शेष है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.