• Fri. Apr 26th, 2024

सत्ता के विकेंद्रीकरण में मध्यप्रदेश अग्रणी- रामेश्वर शर्मा

11/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सत्ता के विकेन्द्रीकरण में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका रही है। भोपाल जिले में जनता की सुविधा की दृष्टि से चार नई राजस्व तहसीलों का गठन इस दिशा में राज्य सरकार की उदार और प्रगतिशील पहल है।
उन्होंने कहा कि नवगठित तहसीलों में नये चार लोक सेवा केंद्र खोलकर शासन ने जनोन्मुखी पहल की है। इससे जनता को आसानी से जनसुविधाएं सुलभ होगी। तहसील मुख्यालय पर ही जनता की समस्याओं का समाधान आसान हो जायेगा। नये चार लोकसेवा केंद्र नवगठित तहसीलों में खुलने से जिले में लोकसेवा केंद्रों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। जाति प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, गुमास्ता, शस्त्र लायसेंस, नवीनीकरण, टीकाकरण, बीपीएल राशन कार्ड जैसी 162 सेवाएं इन केंद्रों पर सुलभ होंगी।
श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राज्य में लोकसेवा गारंटी योजना ने जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के साथ समय सीमा भी निर्धारित कर दी है, इससे आम उपभोक्ताओं, किसानों, छात्रों की अपनी समस्याओं का आनन-फानन में निराकरण होने से जनता को राहत मिली है

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.