• Sat. Mar 7th, 2026

पत्रकारों ने माना मुख्यमंत्री चौहान का आभार
shivrajsarkar,shivrajsinghchouhan,madhyapradeshnews,todayindia,todayindianews,todayindia24,patrakarkalyanपत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट कर पत्रकार वर्ग के कल्याण की घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रहास शुक्ला, श्री प्रेम नारायण प्रेमी, श्री वीरेन्द्र सिन्हा, श्री सुरेश शर्मा, श्री रामभुवन सिंह कुशवाह, श्री अरुण पटेल, श्री आनंद शुक्ला, श्री दिनेश शर्मा, श्री संदीप गहरवार आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में संपूर्ण प्रदेश से आए पत्रकारों से भेंट एवं चर्चा भी की थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पत्रकारों के लिए सम्मान निधि में वृद्धि, मार्डन स्टेट मीडिया सेंटर, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए वरिष्ठ पत्रकार की समिति गठित करने, तकनीकी प्रशिक्षण देने, बीमा योजना का लाभ दिलवाने, आवास व्यवस्था के लिए जिलों में पत्रकारों की समिति के लिए भूमि के चयन संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी।
==============================================================
पत्रकारों ने माना मुख्यमंत्री चौहान का आभार
shivrajsarkar,shivrajsinghchouhan,madhyapradeshnews,todayindia,todayindianews,todayindia24,patrakarkalyan

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *