• Sat. Mar 7th, 2026

लोकसभा में पूर्व स्पीकर एवं यूपीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सुश्री मीरा कुमार 13 जुलाई को भोपाल आयेंगी

12/07/2017
लोकसभा में पूर्व स्पीकर एवं यूपीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सुश्री मीरा कुमार 13 जुलाई को अपरान्ह 3.15 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगी। वे राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय   में अपरान्ह 4.30 बजे कांग्रेस पक्ष के सांसदों एवं विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी।

सुश्री मीरा कुमार बैठक के पश्चात सायं 5.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में ही एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगी, तत्पश्चात वे सायं 7 बजे भोपाल से रवाना हो जायेंगी।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *