• Sun. Mar 8th, 2026

उद्योग मंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर एवं जिले को हरीतिमायुक्त बनाने का संकल्प लिया जाना चाहिये

 

भोपाल : बुधवार, जूलाई 5, 2017
पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से रीवा जिले में वृक्षारोपण तेजी से किया जा रहा है। उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा के वेटनरी कॉलेज में वृक्षारोपण में भाग लिया।

उद्योग मंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर एवं जिले को हरीतिमायुक्त बनाने का संकल्प लिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की लगातार अनदेखी से प्रकृति में असंतुलन आया है और इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान को सतत किये जाने का आग्रह किया। वन विभाग के सहयोग से शहर में 30 हजार से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *