• Wed. Apr 24th, 2024

श्री रामनाथ कोविद 8 जुलाई को भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर

5/7/2017
भोपाल। एन.डी.ए. के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री रामनाथ कोविद 8 जुलाई को भोपाल आयेंगे। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन होगा।
बैठक में केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, श्री थावरचन्द गेहलोत, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश संगठन प्रभारी श्री विनय सहस्रबुद्धे, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद एवं समस्त विधायकगण उपस्थित रहेंगे।
श्री कोविद के आगमन को लेकर आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में जिला भोपाल की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मार्गदर्शन पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने किया।
जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे स्टेट हेंगर पर श्री रामनाथ कोविद के भोपाल पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। स्वागत कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जायेंगे। जहां पर मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा सहित जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.