• Thu. May 9th, 2024

सतना नगर निगम आयुक्त को 10 लाख ओर 12 लाख का सोना रिश्वत लेते पकड़ा

27/06/2017
सतना नगर निगम आयुक्त सुरेन्द्र कुमार कथूरिया को 50 लाख की रिश्वत के साथ ट्रैप किया गया है। लोकायुक्त की दबिश में 12 लाख रुपए नकद व 10 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया।

आयुक्त सुरेन्द्र कुमार कथूरिया ने सिटी हास्पिटल की संचालिका डॉ. सुचित्रा अग्रवाल से अतिक्रमण हटाने के लिए 50 लाख रुपए बतौर रिश्वत की मांग की। जिसमें निगमायुक्त ने 40 लाख नकद और 10 लाख सोने की डिमांड की थी।

उक्त कार्रवाई सिटी हास्पिटल की संचालिका डॉ. सुचित्रा अग्रवाल की शिकायत पर लोकायुक्त डीएसपी देवेश पाठक के नेत्रत्व में 20 सदस्यीय टीम ने की है।

पीडि़त डॉक्टर दंपति ने मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर एसपी से की। शिकायत की सत्यता के आधार पर सोमवार की दोपहर लोकायुक्त की टीम ने निगमायुक्त के आवास पर दबिश दी। जहां 12 लाख रुपए नकद और 10 लाख का सोना बरामद कर लिया गया है।

आरोपी सतना नगर निगम आयुक्त सुरेन्द्र कुमार कथूरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *