• Fri. May 3rd, 2024

कृषि उत्पादन के लिए मध्यप्रदेश का सम्मान प्रदेश के किसानों का सम्मान – रणवीर सिंह रावत

26/06/2017
भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीरसिंह रावत ने अधिक कृषि उत्पादन और समग्र विकास के लिए मध्यप्रदेश को पुरस्कृत किये जाने को प्रदेश की जनता और किसानों के लिए गौरव का विषय बताया है। प्रदेश को मिले दो पुरस्कार गत दिवस केंद्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने मध्यप्रदेश के किसान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन को भेंट किये।
श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह मध्यप्रदेश में अन्नदाता किसान भाईयों ने लगातार परिश्रम किया है और राज्य सरकार की सुविधाओं से लाभ उठाकर 5 बार कृषि कर्मण सम्मान हासिल किया है उससे संकेत मिलता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मेादी का 2022 तक किसान की आय दोगुना करने के अनुष्ठान में मध्यप्रदेश के किसानों की अनुकरणीय अग्रणी भूमिका सिद्ध होगी। मध्यप्रदेश में चार वर्षों से कृषि विकास की दर 20 प्रतिशत दर्ज हो रही है, जो देश और दुनिया के लिए एक कीर्तिमान है। मध्यप्रदेश के किसान परिश्रमी हैं। प्रदेश के कृषि शैक्षणिक अनुसंधान केंद्रों ने कृषि की अद्यतन प्रौद्योगिकी को प्रयोग शाला से गांव और खेत तक पहुंचाया है। इसमें राज्य सरकार की सक्रिय भूमिका और केंद्र सरकार का सहयोग सोने पे सोहागा सिद्ध हुआ है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.