• Fri. Apr 19th, 2024

राजनयिक कुशलता से विश्व पटल पर मोदी सरकार को स्वीकार्यता मिली- रामेश्वर शर्मा

16/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने राष्ट्रहित को विदेश नीति की धुरी बनाया है। पिछले तीन वर्षो में भारत की वैश्विक पटल पर बढ़ती साख श्री नरेन्द्र मोदी की क्रांतिकारी नीति और विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की सकारात्मक पहल का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने रचनात्मक पहल कर साहसिक निर्णय लिए जिससे भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा और भारत द्वारा की गयी कार्यवाही से सभी क्षेत्रों से समर्थन मिला। पाक अधिकृत कश्मीर में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक इसका सबूत है। भारत ने पास पड़ोस के देशों से मैत्री का विस्तार किया। जिन देशों से द्विपक्षीय, बहुपक्षीय समझौते किए गए सभी में भारत के हितों को सर्वोपरि रखा गया।
श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान का विश्व पटल पर एकाकी होना, अलग-थलग पड़ जाना सभी बड़े राष्ट्रों में पाकिस्तान की गिरती विश्वसनीयता, हमारी विदेश नीति की सफलता का ही नतीजा है। आज प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की विश्व मंच पर कही कोई मान्यता नहीं रह गयी है। भारत ने अपने परंपरागत मित्र देशों से संबंध प्रगाढ़ बनाए है। साथ ही अन्य देशों के बीच विश्वास का सेतु बनाया है। हमारी विदेश नीति की ही सार्थकता का प्रमाण है कि भारत के आर्थिक रिश्ते व्यापारिक संबंधों का विस्तार हुआ है। भारत को विश्व शक्तियों ने स्टेªटेजिक पार्टनर के रूप में सम्मानित किया है। चीन के साथ परंपरागत सीमा विवाद होते हुए सीमा पर शांति है और आर्थिक सरोकार हमारी प्रगाढ़ता प्रदर्शित करती है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.