• Sat. Mar 7th, 2026

चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान की चोरी हुई मूर्ति पुनः प्राप्त की गई; प्रतिमा को तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंपा गया

चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान की चोरी हुई मूर्ति पुनः प्राप्त की गई; प्रतिमा को तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंपा गया
hanumaanji,hanumaanjikiprachenemurti चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान जी की चोरी की गई मूर्ति को पुनः प्राप्त कर लिया गया है और इस प्रतिमा को तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंप दिया गया है।

तमिलनाडु के अरियालुर जिले के पोट्टावेली वेल्लूर में स्थित श्री वरथराजा पेरुमल के विष्णु मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति को चुरा लिया गया था। यह प्रतिमा उत्तर चोल काल (14वीं-15वीं शताब्दी) से संबंधित है। 1961 में “पांडिचेरी के फ्रांसीसी संस्थान” द्वारा इसे प्रलेखित किया गया था। कैनबरा में भारत के उच्चायुक्त को इस प्रतिमा को सौंपा गया। फरवरी, 2023 के अंतिम सप्ताह में इस प्रतिमा को भारत लौटा दिया गया और 18.04.2023 को केस प्रॉपर्टी के रूप में तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंप दिया गया।

भारत सरकार देश के भीतर राष्ट्र की पुरातन विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य कर रही है और अतीत में अवैध रूप से विदेश ले जाए गए पुरावशेषों को वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब तक 251 पुरावशेषों को विभिन्न देशों से वापस लाया गया है, जिनमें से 238 को वर्ष 2014 के बाद से स्वदेश लाया गया है।
==========================================Courtesy==========================
चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान की चोरी हुई मूर्ति पुनः प्राप्त की गई; प्रतिमा को तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंपा गया
hanumaanji,hanumaanjikiprachenemurti

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *