• Thu. May 2nd, 2024

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मणयम जयशंकर ने कहा, भारत की उन्नति का सीधा संबंध देश की प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति से है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मणयम जयशंकर ने कहा, भारत की उन्नति का सीधा संबंध देश की प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति से है
SJaishankar

विदेशमंत्री डॉ सुब्रह्मणयम जयशंकर ने कहा है कि भारत की उन्नति का सीधा संबंध देश की प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति से है। वे नई दिल्ली में सातवें वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भू-प्रौद्योगिकी से संबंधित तीन दिन का यह कार्यक्रम भारत का महत्वपूर्ण वार्षिक शिखर सम्मेलन है। विदेश मंत्रालय ने इसका आयोजन कार्नेगी इंडिया के साथ मिलकर किया है। इस वर्ष का विषय है- जियो पॉलिटिक्स ऑफ टेक्नोलॉजी।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह विषय समय के अनुरूप है क्योंकि आज प्रौद्योगिकी भू-राजनीति के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि देशों ने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित निर्णय लिए हैं। डॉ जयशंकर ने कहा कि प्रौद्योगिकी के संबंध में कोई भी संशय नहीं कर सकता है। विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में डाटा नया ईंधन है और प्रौद्योगिकी में सशक्त राजनीतिक अर्थ अंतर्निहित हैं।
========================Courtesy==================
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मणयम जयशंकर ने कहा, भारत की उन्नति का सीधा संबंध देश की प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति से है
SJaishankar

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.