• Tue. May 7th, 2024

नरेन्द्र मोदी भारत के लिए ईश्वरीय वरदान तीन साल में भारत की छवि विश्व शिखर पर- शिवराज सिंह चौहान

24/05/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया की एक दिवसीय प्रादेशिक कार्यशाला का उद्घाटन आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजादी के बाद देश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में क्रांतिकारी, दूरदृष्टा, निर्णय लेने वाला नेतृत्व मिला है। श्री नरेन्द्र मोदी का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आम आदमी को अपनी सरकार होने की सुखद अनुभूति तो हुई है, वहीं श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक नेता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की सम्मानजनक पहचान बनाई है। उन्होनें श्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिए ईश्वरीय वरदान बताते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की भूरि-भूरि सराहना की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कार्यशाला में उपस्थित मीडिया प्रभारियों और प्रवक्ताओं से कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के उल्लेखनीय परफार्मेंस की छवि जन-जन के मानस पटल पर अंकित करने के कार्य में जुट जायें। 26 मई से 15 जून तक आयोजित ‘मोदी फेस्ट’ अभियान में जन-जन को केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों से दृश्य-श्रव्य सभी संचार माध्यमों से रूबरू करायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान का प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे ने स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सर्वेश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय ने आभार व्यक्त किया।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तीन वर्षों के कार्यकाल को स्वर्ण युग बताते हुए कहा कि तीन वर्षों के नेतृत्व में श्री नरेन्द्र मोदी को समाजशास्त्रियों, विश्लेषकों ने युग-पुरूष, राष्ट्र ऋषि के रूप में संबोधित किया है और विश्व के सर्वमान्य नेताओं में अग्रणी बताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रथम अटलजी के नेतृत्व देश की विकास दर आठ प्रतिशत पहुंची थी, महंगाई सिमट गयी थी। यूपीए के दौर में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षो में विकास दर 4 प्रतिशत पर सिमट गयी और महंगाई ने पंख पसारे। नीतिगत अस्त व्यस्तता से श्री नरेन्द्र मोदी को सामना करना पड़ा लेकिन उनके अथक प्रयासों, शीघ्र निर्णयात्मक पहल से देश की विकास दर लगभग 8 प्रतिशत पहुँच रही है और महंगाई का दंश टूट गया है। भारत की दुनिया में नई पहचान बनी है।
उन्होंने बताया कि मोदी फेस्ट के प्रारंभिक दिन 26 मई को सेतु के उदघाटन के साथ तीन वर्षो की उपलब्धियों का जश्न मनाया जायेगा। प्रदेश की जनता के नाम संबोधन सभी नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर सुना जायेगा। इसी तरह 31 को प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री का संबोधन 23040 ग्राम पंचायतों में सुना जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्राम पंचायत से केन्द्र तक सत्ता में है। पार्टी प्रवक्ताओं, मीडिया प्रभारियों पर गंभीर दायित्व है। वे इस अभियान को गंभीर दायित्व के रूप में पूरा करें। जनता और संचार माध्यम सकारात्मक भाव से सूचना सज्जित होकर गंतव्य तक पहंुचे और पार्टी तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की सकारात्मक छवि का सृजन कर यश के भागीदार बनें।
उत्खनन नीति की धुरी मेहनतकश होंगे
श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा में नदी संरक्षण के अनुरूप सकारात्मक वातावरण बना है। हरे भरे मध्यप्रदेश की कल्पना साकार हुई है। प्रकृति और नदियों के संरक्षण के अनुरूप वातावरण बना है। खण्डवा के मीडिया प्रभारी श्री सुनील जैन और सिराजुद्दीन परफेक्ट छायाकार ने सिंहस्थ का चित्र भेंट किया। सभी ने छायाचित्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *