• Sun. May 19th, 2024

गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना के सिलसिले में नौ लोग गिरफ्तार किए गए

गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना के सिलसिले में नौ लोग गिरफ्तार किए गए
morbipul,morbiगुजरात के मोरबी में झूलते हुए पुल के ढ़ह जाने के सिलसिले में पुलिस ने आज नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आज गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में ओरेवा के दो प्रबंधन, पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी, टिकट लेने वाले, पुल की मरम्मत करने वाले ठेकेदार और अन्‍य लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि विशेष जांच दल-एसआईटी दुर्घटना की जांच कर रही है।

इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक दो सौ से अधिक लोगों को बचाया है, पुल के गिरने के बाद जिनकी नदी में डूबने की आशंका थी। मोरबी के जिलाधीश जी०टी० पंड्या ने बताया कि पुल गिरने के बाद लापता हुए दो लोगों का पता लगाने के लिए माच्छू नदी में बचाव अभियान अभी भी जारी है। श्री पंड्या ने यह भी कहा कि 70 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 17 घायल लोगों का राजकोट और मोरबी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। माच्छू नदी पर कल शाम झूलता हुआ पुल ढ़हने से महिलाओं और बच्चों समेत करीब एक सौ 32 लोग मारे गए।
=====================courtesy=====================
गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना के सिलसिले में नौ लोग गिरफ्तार किए गए
morbipul,morbi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *