• Sat. Mar 7th, 2026

गुजरात में मोरबी में केबल पुल टूटने के बाद राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहे हैं

गुजरात में मोरबी में केबल पुल टूटने के बाद राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहे हैं
morbi

गुजरात में कल शाम मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने के बाद राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहे हैं। इस दुर्घटना में 140 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि घायलों का राजकोट और मोरबी में इलाज चल रहा है। मीडिया से बातचीत में राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि इस दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल का भी गठन किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक 170 से अधिक लोगों को बचा लिया है। यह पुल मरम्मत के बाद पांच दिन पहले ही दोबारा खोला गया था।
==========================Courtesy=================
गुजरात में मोरबी में केबल पुल टूटने के बाद राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहे हैं
morbi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *