• Thu. Apr 25th, 2024

भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूत इरादे, नवाचार और कार्यान्वयन के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है- नरेन्द्र मोदी

भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूत इरादे, नवाचार और कार्यान्वयन के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है- नरेन्द्र मोदी
#narendramodi,#PM,#primeministerofindia,#todayindialive,#todayindia24

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूत इरादे, नवाचार और कार्यान्वयन के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। पिछले आठ वर्ष में भारतीय रक्षा उत्पादों का निर्यात आठ गुना बढ़ा है। प्रधानमंत्री आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में रक्षा प्रदर्शनी-2022 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं। इसमें केवल स्‍वदेश निर्मित रक्षा उपकरण ही शामिल हैं।

इससे पहले श्री मोदी ने उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में रक्षा बलों के लिए अभिनव समाधान विकसित करने के लिए मिशन डेफ स्पेस लॉन्च किया। इसके अलावा वर्चुअल माध्यम से दीसा एयरबेस की आधारशिला रखी और स्‍वदेशी प्रशि‍क्षण विमान एचटीटी-40 का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बल 101 वस्तुओं की सूची जारी कर रहे हैं। उन्हें आयात के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।

श्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत और अफ्रीका की मित्रता का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और अफ्रीकी देशों के बीच विकसित सहयोग ने हमारे पारस्परिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जब भारत इस दुनिया के सपनों को साकार करने की ओर बढ़ रहा है, 53 अफ्रीकी देश उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर वैश्विक मुक्त व्यापार तक, समुद्री सुरक्षा पूरी एक ग्लोबल प्राथमिकता बनकर उभरा है। आज ग्लोबलाइजेशन के दौर में मर्चेन्ट नेवी की भूमिका का भी विस्तार हुआ है। दुनिया की भारत से अपेक्षाएं बढ़ीं हैं और भारत को उन्हें पूरा करना है। इसलिए ये डिफेंस एक्सपो, भारत के प्रति वैश्विक विश्वास का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, भारतीय सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे मौजूद थे।

========================Courtesy=======================
भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूत इरादे, नवाचार और कार्यान्वयन के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है- नरेन्द्र मोदी
#narendramodi,#PM,#primeministerofindia,#todayindialive,#todayindia24

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.