• Sun. Mar 8th, 2026

जबलपुर जेल में आज लगेगा अनूठा योग शिविर “अपराध से आध्यात्म की ओर”

जबलपुर | 21-मई-2017
योग दर्शन परमार्थिक ट्रस्ट दिल्ली की और से बंदी भाईयों के हृदय परिवर्तन के लिए 22 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक जबलपुर की जेल में बंदी भाईयों के लिए “अपराध से आध्यात्म की ओर” शिविर लगाया जा रहा है।
इस शिविर में ट्रस्ट के प्रमुख योग गुरु स्वामी हर्षानंद जी महाराज बंदी भाईयों को अश्व शक्ति प्रेरित यौगिक क्रिया “गिद्धासनी” का प्रशिक्षण देंगे। यह क्रिया कर्तव्य एवं अधिकार के मध्य संतुलन बनाने के लिए स्वामी जी ने बहुत लम्बे अनुसंधान के बाद तैयार की है।
स्वामी जी पिछले दो दशकों से बंदी भाईयों के बीच कार्य करते हुए तिहाड़ जेल सहित भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन सहित देश की 182 जेलों में यह शिविर लगा चुके है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *