• Wed. Apr 24th, 2024

पर्यावरण-हित का रक्षक एवं कुशल संगठक खो दिया

गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री दवे के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : गुरूवार, मई 18, 2017
गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा कि श्री दवे कुशल चिंतक, विचारक और पर्यावरणविद थे। पर्यावरण के हित के लिए उन्होंने माँ नर्मदा की परिक्रमा की और समाज को जागृत किया। पर्यावरण के हित के प्रति वे सदैव सजग रहकर कार्य करते रहे। श्री सिंह ने कहा कि श्री दवे संगठन के कुशल ज्ञाता थे और मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उनके प्रयास अविस्मरणीय हैं।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री दवे के आकस्मिक निधन से वे स्तब्ध हैं। पर्यावरण के प्रति सदैव जागृत रहने वाले और संगठन के कुशल ज्ञाता की इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। श्री सिंह ने श्री दवे के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.