• Sun. Mar 8th, 2026

170 लोगों ने अपनी समस्याओं का आवेदन दिया कलेक्टर को

राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के हुए प्रकरण स्वीकृत
सिंगरौली | 16-मई-2017कलेक्ट्रेट सभा में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आये हुए 170 लोगों ने अपनी समस्याओं को सुनाते हुए अपना आवेदन कलेक्टर श्री शिव नारायण सिंह चौहान को दिया। कलेक्टर के द्वारा सभी आवेदन पत्रों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया। जिसमें राष्ट्रीय परिवार सहायता के तीन प्रकरण, मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना के चार प्रकरण, गंभीर बीमारी के ईलाज हेतु 15 प्रकरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 22 लोगों को मौके पर ही लाभ प्रदान कराया गया। वहीं दुधमनिया पंचायत के सचिव द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्रकरण को एक साल तक निराकृत नहीं कराने फलस्वरूप संबंधित सचिव का दो वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कई आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। शेष बचे आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों की ओर इस आशय व निर्देश के साथ भेजा गया कि समय सीमा में निराकृत कर संबंधित आवेदनकर्ता को भी अवगत कराया जाये।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *