• Wed. Apr 24th, 2024

*तिरंगा यात्रा 10 को भोपाल में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा होंगे शामिल*
madhyapradeshnewsdiary,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,todayindia,todayindia24,todayindialive

भोपाल। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रत्येक देशवासी से घर घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया है। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान से हर नागरिक को जोडने के लिए तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में निकाल रही है। पार्टी के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ अभियान के जनजागरण में जुटे हुए है। इसी कडी में 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकालेगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि 10 अगस्त को शाम 3.30 बजे पॉलिटेक्निक चौराहा से हर घर तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता एवं भोपाल के प्रत्येक बूथ से बडी संख्या में कार्यकर्ता इस विशाल यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से प्रारंभ होकर रोशनपुरा चौराहा, न्यू मार्केट, नानके पेट्रोल पंप एवं लिंक रोड नंबर 1 से होते हुए शौर्य स्मारक पहुंचेगी।
=====================================================
*तिरंगा यात्रा 10 को भोपाल में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा होंगे शामिल*
madhyapradeshnewsdiary,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,todayindia,todayindia24,todayindialive

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.