• Fri. May 3rd, 2024

महाराष्ट्र में नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार ने 99 के मुकाबले 164 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया

महाराष्ट्र में नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार ने 99 के मुकाबले 164 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया
eknathshinde,todayindia,todayindialive,todayindia24महाराष्ट्र में हाल ही में बनी भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सत्ता पक्ष को 164 मत मिले, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के पक्ष में 99 मत पडे। शिवसेना के बागी विधायक संतोष बांगर ने सरकार के पक्ष में वोट किया, जो कल ही शिंदे गुट में शामिल हुए थे।

समाजवादी पार्टी के दो विधायक और एआईएमआईएम के एक विधायक ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण, विजय वेड्डेतिवार और 18 अन्य जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भी शामिल थे, मत विभाजन के लिए अंतिम घंटी बजने से पहले तक सदन में नहीं पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की सराहना करते हुए कहा कि श्री शिंदे के पास मजबूत संगठनात्मक गुण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे चौबीसों घंटे और सातों दिन फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
==========================Courtesy========================
महाराष्ट्र में नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार ने 99 के मुकाबले 164 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया
eknathshinde,todayindia,todayindialive,todayindia24

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.